Home Religious चांदशाह वली बाबा उर्स  का आगाज 27 मई से

चांदशाह वली बाबा उर्स  का आगाज 27 मई से

0
चांदशाह वली बाबा उर्स  का आगाज 27 मई से

नीमच हजरत चांदशाह वली रे.अं.तामीर कमेटी महू रोड़ नीमच के तत्वाधान में हजरत चांदशाह वली बाबा के 49 वां उर्स शरीफ का आगाज 27 मई सोमवार को सुबह 8:00 बजे कुरान ख्वानी से होगा। इसके साथ ही सुबह फजर के बाद अलम कुशाई की परंपरा पूरी होगी। शाम को चादर शरीफ पेश होगी,ईशा की नमाज के बाद शाम को मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। कमेटी सदर हयात खांन बबलू भाई ने बताया की स्वर्गीय एडवोकेट गजानंद शर्मा, मरहूम क़य्यूम भाई टांडे वाले उर्स की प्रेरणा स्त्रोत है । इसी श्रंखला में 28 मई मंगलवार को महफिले समां में सनम सुल्तानी एंड पार्टी उज्जैन,उमर कव्वाल अकरम साबरी पार्टी नीमच अपना कलाम पेश करेंगे। 29 मई बुधवार को हिजबुर्रेहमान एंड पार्टी कोटा राज. पगड़ी बंद तथा शैहजाद नवाब चिश्ती कव्वाल मंदसौर अपने नातिया कव्वालियां प्रस्तुत कर अकीदत के फूल पेश करेंगे। 30 मई गुरुवार को अल सुबह 5:00 बजे बाद नमाज फजर कुल की रस्म अदा होगी। उर्स में पहले दिन चादर शरीफ मरहूम कयूम भाई टांडा वालों के यहां से शाम 5:00 बजे मुख्य बाजारों से होती हुई। दरगाह शरीफ पर पेश की जाएगी। उर्स में प्रतिदिन लंगर ए-आम आयोजित होगा। सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बैठक में मजीद मुल्तानी, लाला बम्ब, संगत सिंह गौत्रा, इकबाल भाई, अनवर खान, सनी गौत्रा, बिट्टू गौत्रा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here