मुरैना बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा बीते दिनों मिस्टर एमपी बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया ,जिसमें प्रदेश के कई जिलों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए । इस प्रतियोगिता में नीमच जिले के उभरते हुए बॉडी बिल्डर मुस्ताक मंसूरी ने शामिल होकर अपनी कला का अच्छा प्रदर्शन किया और मिस्टर एमपी का खिलाब अपने नाम किया । मुस्ताक मंसूरी ने 80 से 85 किलो वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता । टाइटल फाइट का खिताब भी नीमच के खाते में आया । उक्त जानकारी नीमच टीम के कोच मैनेजर अर्जुन पंडित एवं मेहबूब खान ने दी ।