Home Politics नेता एक जादू है,आप वोट देंगे और वह गायब हो जाएंगे… चुनाव आते ही एक्टिव हो जाते हैं लीडर्स,फिर तैयार होती है चुनाव की डर्टी पिक्चर,पैसे और शराब के दम पर बिक जाती है विचारधारा…..

नेता एक जादू है,आप वोट देंगे और वह गायब हो जाएंगे… चुनाव आते ही एक्टिव हो जाते हैं लीडर्स,फिर तैयार होती है चुनाव की डर्टी पिक्चर,पैसे और शराब के दम पर बिक जाती है विचारधारा…..

0
नेता एक जादू है,आप वोट देंगे और वह गायब हो जाएंगे… चुनाव आते ही एक्टिव हो जाते हैं लीडर्स,फिर तैयार होती है चुनाव की डर्टी पिक्चर,पैसे और शराब के दम पर बिक जाती है विचारधारा…..

राजिनीति जिससे आज के दौर में हर कोई वाकिफ है. और सब ही जानते हैं राजनीति के खेल कैसे होते हैं। जानता नेता चुनती है,और फिर अपनी जादुई ताक़त से नेता जी गायब हो जाते हैं। जो 5 साल तक नदारद रहते हैं। हालत यह रहती है कि नेता जी है कौन यह कोई नही जानता। क्योंकि नेता जी चुनाव के टाइम वोट लेने आते है। और जीत के बाद आंखों से ओझल हो जाते हैं। मेरी कलम यह कतई नहीं कहती की हर नेता ऐसा ही होता है कुछ नेता अच्छे भी होते जो जनता के बीच रहते है और काम करते है जिन्हे जनता अच्छे से जानती है और सच्चा नेता मानती भी है अब भला उन नेताओं की क्या बात करे जो विकास के नाम पर केवल विकास लिख देते है करते कुछ नहीं।

किसी शायर ने क्या खूब कहा है—–
“जतन वो इसके लिए अब हज़ार करने लगे”
“मिलेगी कैसे वो मसनद विचार करने लगे”
“और चुनाव आए तो नेताओं की खुली आंखे”
“उठे वो नींद से गहरी प्रचार करने लगे”
“आलम तौकीर”

ये शेर बिलकुल फिट होता है मंदसौर की राजनीति में जहा कुछ नेता 5 साल कहा जाते है किसी को नहीं पता लेकिन चुनाव आते ही सारे नेता शहर में नजर आते है और आम लोगो के साथ चाय पीने बैठ जाते है साथ ही अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार करते है, कार्यकारिणी बना देते है ब्लॉक, शहर ज़िला अल्पसंख्यक सहित विभागो की और किस तरह वोटों को अपनी तरफ खींचा जा सकता है जबकि 5 सालो तो इसके लिए कोई एक्टिविटी नजर नहीं आती केवल के जिलाध्यक्ष तो में शहर अध्यक्ष और कुछ पूर्व के नेता बने बैठे रहते है लेकिन उस से पहले इनके कानो में जू तक नहीं रेंगती।हाल ही में नगरीय निकाय चुनाव हुए जब इन नेताओ ने कितनी ही शराब बाटी और कितने ही वोट खरीदे उम्मीदवार इलाक़े और समाज के प्रभावशाली लोगों को पैसे और शराब बांटने के लिए देते हैं. उम्मीदवारों में से कुछ ऐसे उम्मीदवार भी थे जो हर वोटर पर एक हज़ार रुपए तक ख़र्च कर सकते है विधानसभा 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिलहाल क्या होता है ये देखने का विषय है मेरा मानना यह है की नेता तो जो थे वो ही है, तो जो पहले हुआ था वो अब भी होगा फिर से गंदी राजनीति खेली जाएगी शराब और पैसे दोनो ही बाटे जाएंगे।जनता तो झांसा देने का काम किया करते है कभी वार्डो में कभी ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे का दौर जारी है बढ़ी बढ़ी घोषणाएं किया करते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद कहा चले जाए इस बारे क्या ही कह सकते है ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here