Home Local मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा लगाया गया बोतलगंज में शिविर

मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा लगाया गया बोतलगंज में शिविर

0
मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा लगाया गया बोतलगंज में शिविर

मंदसौर।मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के सौजन्य से डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल, लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय एवं जिला चिकित्सालय मन्दसौर के सहयोग से दारुल उलूम रज़ा-ए-नूरी (बोतलगंज) में नि:शुल्क नेत्र एवं सामान्य रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया ।

उक्त शिविर में लगभग 125 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई । जांच के पश्चात् 18 लोगों की आँखों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय भेजा गया । डॉ. फ़ज़ल सुख सुविधा हॉस्पिटल से आए डॉक्टरों की टीम के द्वारा किये गए नि:शुल्क शुगर, ब्लडप्रेशर एवं सामान्य जाँच का भी लाभ लोगों ने उठाया ।मुस्लिम यूथ फाउंडेशन ब्लड डोनेट विंग द्वारा उक्त शिविर में रक्तदान कैंप का आयोजन भी किया गया जिसमें 43 लोगों ने ज़रूरतमंद लोगों के लिए अपना रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन पर साबिर सुन्नी (अंजुमन सदर) ने कहा की इस तरह के शिविर का आयोजन हमेशा करते रहना चाहिए इस से लोगों को बहुत फायदा होता है, उक्त शिविर में बोतलगंज एवं आस पास के क्षेत्र के वरिष्ठजन, समाज सेवी और दारुल उलूम रज़ा ए नूरी कमेटी और अंजुमन कमेटी बोतलगंज के सभी ज़िम्मेदार एवं मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के कई पदाधिकारी और सदस्य मोजूद रहे।दारुल उलूम रज़ा ए नूरी सदर शाहिद शेख द्वारा शिविर में आए सभी चिकित्सकों और समाज सेवियों का सम्मान किया गया । सभी लोगों का आभार क़ारी फहीमुद्दीन रज़वी (इंचार्ज, दारुल उलूम रज़ा ए नूरी) ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here