नीमच। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता के पालन में 12 अक्टूबर की शाम अर्न्तराज्यीय चैकपोस्ट नयागॉव जिला नीमच राजस्थान बार्डर पर चौकी नयागॉव पुलिस एवं एफएसटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान उदयपुर राजस्थान से नीमच म.प्र. की ओर कार आई -10 आरजे 09 सीडी 6400 से लाई जा रही 06 बैगों में भरी 105 किलो चांदी के जेवरात देवेन्द्रसिंह पिता गणपतसिंह राणावत उम्र 30 साल निवासी प्रताप नगर उदयपुर राजस्थान के कब्जे से जप्त किए गए हैं। प्रकरण में आगे की कार्यवाही जारी है। उल्लेखनीय है कि यह नयागांव पुलिस की दूसरी बड़ी कार्यवाही है। बीते दिन भी पुलिस ने 48 किलो चांदी के ज़ेवरात ज़प्त किए थे।