Home Uncategorized कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष ने जारी की सूची, 15 नगर अध्यक्षों को किया नियुक्त, पढ़े खबर

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष ने जारी की सूची, 15 नगर अध्यक्षों को किया नियुक्त, पढ़े खबर

0

मन्दसौर। मंदसौर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के दलोदा ब्लॉक अध्यक्ष मुख्तियार मेव ने दलोदा ब्लॉक के नगर अध्यक्ष पद पर नियुक्तियां की है। मेव ने दलोदा शहर अध्यक्ष मुजफ्फर मेव, कचनारा नगर अध्यक्ष रुस्तम मंसूरी, नगरी नगर अध्यक्ष फरीद मेव, नांदवेल नगर अध्यक्ष सोनू मंसूरी, सेमलियाहिरा नगर अध्यक्ष फिरोज मेव, चंदा खेड़ी नगर अध्यक्ष गुलशन मंसूरी, निंबोद नगर अध्यक्ष अकबर मंसूरी, पटेल नगर अध्यक्ष नाहरू मंसूरी, निंबाखेड़ी नगर अध्यक्ष गोलु मेव, एलची नगर अध्यक्ष आसिफ मेव, नंदावता नगर अध्यक्ष मुस्ताक मंसूरी, फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष इकबाल मेव, आकोदडा नगर अध्यक्ष शाहरुख मंसूरी, गरोडा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, जवासिया नगर अध्यक्ष मुस्ताक मंसूरी, सरसोद नगर अध्यक्ष कुदरत मंसूरी,नियुक्त किया है। श्री मेव ने यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश प्रभारी महेन्द्रसिंह वोहरा, प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम, मंदसौर संसदीय क्षेत्र की पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, मंदसौर जिला प्रभारी अर्चना जायसवाल, मंदसौर जिला अल्पसंख्यक प्रभारी गुलाम जयदानी, मंदसौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन जैन, अल्पसंख्यक विभाग के मंदसौर जिला अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस मेव व वरिष्ठ नेतागण के मार्गदर्शन मे की गई है। श्री मेव ने नवनियुक्त नगर अध्यक्षों को बधाई देते हुए उनसे आशा व्यक्त की है कि आप क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here