
ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी जिला यूनिट नीमच द्वारा मुस्लिम मेधावी छात्र सम्मान व मोटिवेशनल प्रोग्राम कृष्णा गार्डन महू रोड नीमच में आज रखा गया। प्रोग्राम का इजलास शहर काजी सद्दाम साहब द्वारा कलाम पाक की तिलावत से किया गया। इसके बाद बाहर से आए मेहमान ए खुसुसी ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के चेयरमैन जनाब मुकीत खान साहब और सोसाइटी के राष्ट्रीय महा सचिव सैयद रियाज साहब, डॉ परवेज मंसूरी साहब, मोहम्मद शाहिद कुरेशी साहब,डॉक्टर साजिद अंसारी साहब, एडवोकेट गुलाम यजदानी साहब, हाजी जाहिद खान साहब का गुलपोशी से इस्तकबाल किया गया। कैरियर काउन्सलिंग एवं मोटिवेशनल प्रोग्राम के अंतर्गत जनाब मोहम्मद शाहिद कुरेशी साहब ने इल्म की अहमियत और आज की जरूरत पर स्पीच दी। इसके बाद डॉक्टर परवेज मंसूरी साहब और डॉक्टर साजिद अंसारी साहब ने मेडिकल व चिकित्सा क्षेत्र में बच्चों को मोटिवेट किया। एडवोकेट गुलाम यजदानी साहब ने न्यायिक क्षेत्र की जानकारी दी। हाजी जाहिद खान साहब ने शिक्षा के क्षेत्र के बारे में बताया। सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी इलियास खान साहब ने तकनीकी क्षेत्र की जानकारी दी। आसिफ हुसैन नीलगर साहब ने कैरियर गाइडेंस के ऊपर अपना व्याख्यान दिया।इसके बाद अवार्ड तक्सीम का प्रोग्राम रखा गया जिसमें 10वीं, 12वीं, UG, PG के मेरिट होल्डर बच्चो और 70% से उपर अंक लाने वाले छात्रों को अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। फक्र ए मिल्लत अवार्ड समिति के मरहूम खिदमतगार साथियों के परिवारों को दिया गया मीनार ए नूर अवार्ड शिक्षकों को दिया गया। निशाने ए यादगार अवार्ड आए मेहमान व मोटिवेशनल स्पीकर को दिया गया।प्रोग्राम का संचालन जनाब हामिद अख्तर मंसूरी साहब ने किया और अंत में प्रोग्राम का शुक्रिया सोसाइटी की जानिब से सोसाइटी के अध्यक्ष जनाब हाजी इलियास खान साहब ने किया।