शुक्रवार शाम को आम मंसूरी समाज कि एक मीटिंग जूनी बेगूँ दरगाह मे आयोजित की गई। बैठक में मंसूरी समाज के आम चुनाव को लेकर एक वस्तृत चर्चा की गई। जिसमें मंसूरी समाज कि नई कार्यकारणी गठित करने पर सहमति बनी। जिसके तहत चुनाव कमेटी ने समाज कि जिम्मेदारों की मौजूदगी में चुनाव करवाया।
जिसमें सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद शकील मंसूरी
नायब सदर (उपाध्य्क्ष) दिलखुश मंसूरी
सचिव मुबारक हुसैन मंसूरी
खजांची मोहम्मद हुसैन मास्टर साहब
चुने गए।इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का मंसूरी समाज के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित लोगो ने पुष्पमाला पहनाकर व मिठाई खिला कर जोरदार स्वागत किया। चुनाव अहमद हुसैन मंसूरी, मोहम्मद हुसैन मास्टर साहब,एडवोकेट शाहिद हुसैन, शाहरुख़ मंसूरी ने सम्पन करवाए ।