नीमच शहर से हज 2023 पर गए हाजी ऐजाज मन्सूरी – हज्जानी नफीसा मन्सूरी (दातार) नीमच सिटी की मक्का और मदीना के इस मुकद्दस सफर से घर वापसी सोमवार 24 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे होगी । हज 2023 की एक निगाह मोहब्बत से देखिए एक हज ए मकबूल का सवाब की इस हसरत के साथ हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है ।
हज जिसका नाम सुनकर ही लोग मुकद्दस हो जाते हैं –
इसी 40 दिनों के पाक सफर से लौटे हाजियों के इस्तकबाल में इन्दौर एयरपोर्ट पर उनके परिवार और परिचित उनके इंतजार में पलक बिछाए रहे, हाजियों के एयरपोर्ट से बाहर आने वाला नजारा भावुक करने वाला रहा, हाजी और उन्हें लेने आए लोग गले मिलते हाथ मिलाते और जज्बातों में आंखें भिगोते देखे गए दरअसल ये पल ही भावुक करने वाला हाजी अल्लाह के दरवाजे पर हाजिरी लगाकर खुश हो रहे थे, तो उनके परिजन इस बात से उत्साह में थे कि उनके अपने दुआ करके लौट आएं हैं ।
हज हर मुसलमान का एक पाक ख्वाब:-
हज करना दुनिया के हर मुसलमान का एक पाक ख्वाब होता है, जिंदगी रहते हर एक मुसलमान हज करने की ख्वाहिश रखता है । वो खुशनसीब होते हैं जो हज का सफर मुक्कमल कर पाते हैं । हाजियों का स्वागत करना उनसे दुआऐं लेना भी किस्मत वालों के नसीब में होता है ।जून 2023 में जब ये लोग हज के लिए रवाना हो रहे थे तब खुदा की बारगाह में हाजिरी लगाने की खुशी इनके चेहरे पर साफ झलक रही थी, आलम ये था कि रवानगी के वक्त अपनों से बिछड़ने का गम भी इस पर पर गालिब नहीं हो पाया था, इसकी वजह थी कि वे उस मुकाम पर रवाना हो रहे थे जिसकी हसरत मुस्लिम ताउम्र रहती है । इस्लाम की पांच अहम बुनियादी चीजों (कलमा, नमाज, जकात, रोजा और हज) में से एक हज का सफर भी है, ये हर मुसलमान पर फर्ज़ माना जाता है ।
आप नीमच शहर दिनांक 24 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे पहुॅचेगे । नीमच सिटी पुलिया से मुख्य बाजार होते हुए घर तक एक जलसा निकाला जायेगा जिसमें आपके स्वागत /इस्तकबाल के लिए परिवारजन, समाज के लोग, व्यापरिकगण एवं सभी मित्रगण उपस्थित रहेंगे ।