नीमच।साहित्यिक संस्था बज़्म-ए-अदीब नीमच द्वारा 23/07/23 रविवार को रात्री 8.00 बजे से एक अखिल भारतीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। साहित्यिक संस्था बज़्म-ए-अदीब नीमच के सचिव अब्दुल हमीद शाह ने बताया गया की दिनाँक 23/07/23 रविवार को रात्री 8.00 बजे से साहित्यिक संस्था बज़्म-ए-अदीब नीमच के द्वारा एक अखिल भारतीय कवि सम्मलेन एवं मुशायरों का इमाम बाडा चोंक मूलचंद मार्ग नीमच केंट पर आयोजित किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि म.प्र. काँग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं नीमच जिला प्रभारी नूरी खान रहेगीं साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के सदस्य उमराव सिंह गुर्जर, एडवोकेट मनीष जोशी , जिला कोंग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया,जनपद पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, नेत्र विशेषज्ञ डॉ परवेज़ मंसूरी,वरिस्ट अस्थि रोग विशेषज्ञ, ज्ञानोदय मल्टीस्पेशिलिती हॉस्पिटल कनावटी के वरिस्ट अस्थि रोग विशेषज्ञ ईक्तिदार अली लखनवी नीमच होंगे। सम्मलेन एवं मुशायरे के आयोजक हाजी मोहम्मद हुसैन शाह “अदीब” एवं संचालन रोशन मनीष जैन करेंगे | इस कवि सम्मलेन एवं मुशायरे में जितेन्द्र तिवारी ( बेंगलोर ) नज़ीर नजर ( ग्वालियर) मनीष कुबेर ( मुरैना) खोकर रतलामी ( वाह-वाह फेम) शाद निम्बाहेडी (निम्बाहेडा ) फज़ल हयात ( जावरा ) जितेन्द्र राज ( ग्वालियर) जमील एहमद “जमील” निम्बाहेडा ) अय्युब “अब्द” (साव राज.) डॉ मुकुन्द सागर भट्ट ( निम्बाहेडा ) इसके साथ ही स्थानीय कवि एवं शायर अब्दुल वहीद “वाहिद”,हाजी अकबर हुसैन “शफ़क”, “आलम” तौकीर नियाज़ी,आशा सांभर भी भाग ले रहे हैं।