Home Local पतंग उड़ाता बच्चा,सीख रहा है पेंच लड़ाना-नरेंद्र व्यास, जलेस की मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

पतंग उड़ाता बच्चा,सीख रहा है पेंच लड़ाना-नरेंद्र व्यास, जलेस की मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

0
पतंग उड़ाता बच्चा,सीख रहा है पेंच लड़ाना-नरेंद्र व्यास, जलेस की मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ सफल आयोजन

नीमच।जनवादी लेखक संघ (जलेस) नीमच ने मासिक रचना सभा का आयोजन रविवार 25 जून को किया। संस्था ने शहर के चोरड़िया अस्पताल के पास स्थित श्री परशुराम मंदिर सभागार में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शहर के कवि/शायरों और साहित्य प्रेमियों ने शिरकत की।

रात 8 बजे सजाई गई इस साहित्यिक महफिल का स्वागत उद्बोधन सचिव के.सी.सेन ने दिया। उसके बाद युवा शायर आलम तौक़ीर ने सबसे पहले ग़ज़ल हालात के थपेड़ों ने ऐसा किया सितम,मैं ज़िंदगी की रेस पिछड़ता चला गया पेश की और कार्यक्रम का संचालन किया।

उसके पश्चात के.सी. सेन ने सुखा, तन,फटे वस्त्र ये ही इसकी निशानी है,ले देकर मेरे पास गरीब की कहानी है कविता पढ़ी। जलेस अध्यक्ष प्रियंका कवीश्वर ने मेरी कविताएं हां मैं लिखना सीख गई सुनाई। अकबर हुसैन “शफक़” ने ग़ज़ल परवाज़ कर रहा हूं मगर बे-परी के साथ,याराना हो गया है मेरा सामरी के साथ ग़ज़ल प्रस्तुत की।

अब्दुल ‘हमीद’ मेरी बुलंदियों से तुझे क्यों मलाल है,मुझको नवाज़ने में तो उसका कमाल है बेहतरीन तरन्नुम से सुनाई। कवि मोहम्मद हुसैन शाह “अदिब” ने बेटी से ही तो बनता रिश्तों का संसार है पढ़ी।

वरिष्ठ शायर अब्दुल वहीद “वाहिद” ने दिल को नौशाद न कर,शिकवा-ए- बेदाद न कर,जो तुझे भूल गया है, तू उसे याद न कर पेश कर खूब दाद बटोरी। कवि नरेन्द्र व्यास ने पतंग उड़ाता बच्चा, सीख रहा है पेंच लड़ाना रचना का पाठ किया। महेश नंदवाना ने अपनी रचना पेट के आकार पढ़ी।विजय बैरागी ने आंसू ठहर जाता है मेरी आंखों में, बूंद बन गिरता नहीं का पाठ किया।

कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह ठाकुर और कृपालसिंह मंडलोई ने भी रचनाएं पेश की। वहीं आभार प्रदर्शन जलेस अध्यक्ष प्रियंका कविश्वर ने किया। इस दौरान कई श्रोता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here