गैंगस्टर और राजनेता मुख्तार अंसारी की मुश्किलों में एक बार फिर इज़ाफ़ा हो गया है। थोड़े वक्त पहले एक मामले में कोर्ट से मिली राहत के बाद,अब वाराणसी की एक कचहरी ने उन्हें क़त्ल के मामले में दोषी ठहराया है।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की वाराणसी में एक अदालत ने गैंगस्टर-राजनेता मुख्तार अंसारी को 32 साल पुराने अवधेश राय की हत्या मामले में दोषी ठहराया है। सज़ा की घोषणा आज जल्द ही की जाएगी। 3 अगस्त 1991 को कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजय राय के भाई अवधेश राय की वाराणसी में अजय राय के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अजय राय ने प्राथमिकी में मुख्तार अंसारी, भीम सिंह और पूर्व विधायक अब्दुल कलीम को नामजद किया था। एक वकील ने वाराणसी में संवाददाताओं से कहा, “मुख्तार को 1991 के अवधेश राय हत्या मामले में दोषी ठहराया गया है। अदालत अपना फैसला कुछ देर में सुनाएगी।