कैंप में 52 आज़मीन-ए-हज का मेडिकल चेक अप कराया गया।
मक्का-मदीना में हज के दौरान होने वाले अरकान की जानकारी दी गई।
नीमच। ज़िला हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए शनिवार को बंधन गार्डन एरोड्रम रोड पर तरबीयत और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हज यात्रियों को एयरपोर्ट से लेकर मक्का मदीना में होने वाले अरकान की पूरी जानकारी दी गई। शिविर में 52 हज यात्रियों का मेडिकल कराया गया। इस मौके पर कार्यक्रम में हाजी मुबारक हुसैन, हाजी साबिर हुसैन, मोहम्मद बिलाल क़ाज़ी, सादिक हुसैन, इरफान कुरैशी,शकील कुरैशी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मोहम्मद बिलाल क़ाज़ी ने बताया कि ज़िला हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए तरबियत कैंप और टीकाकरण शिविर का आयोजन किया है। जिसमें हज यात्रियों को हज के दौरान मक्का मदीना में होने वाले अरकान की जानकारी दी है। अगले माह हज की तारीख आएगी उसके बाद हज यात्री रवाना होंगे।