नीमच।ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हज-2023 पर जाने वाले हुज्जाज-ए-किराम के लिए एक दिवसीय तरबियत कैंप का आयोजन किया गया। कैंप रिसाला मस्जिद मदरसा नीमच कैन्ट में सुबह 9-30 बजे से दोपहर 2-30 बजे तक चला। प्रोग्राम में मेहमाने खुसूसी नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. परवेज मंसूरी ने शिरकत की। प्रोग्राम की शुरुआत तिलावते कुरआन से हुई।
तरबियत कैम्प में हज कमेटी से ट्रेनिंग हासिल कर चुके ट्रेनर हाजी सईद खान और हाजी नाहर खान मंसूरी के द्वारा करीब 56 आज़मीने हज को हज,उमराह के अरकान की जानकारी दी गई। प्रोग्राम का संचालन हाजी इलियास खान पठान, हाजी जाहिद खान, जाहिद हुसैन MPEB , हामिद अख़्तर ने किया।प्रोग्राम में आजमीने हज को ट्रेनिंग कीट एवं तोहफ़ा दिया गया। बाद नमाज़ जौहर खाने का एहतेमाम किया गया। प्रोग्राम में आभार हामिद अख़्तर साहब ने अदा किया। कार्यक्रम की जानकारी आसिफ हुसैन नीलगर ने दी।