नीमच। ज़िला मुस्लिम इंतजामया कमेटी का ईद मिलन समारोह शनिवार शाम महू रोड पर एक निजी रिसोर्ट में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। दिग्विजय सिंह ने एमआईसी के ईद मिलन समारोह कार्यक्रम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इंतजामया कमेटी गुलाम रसूल पठान के नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है। इस अवसर पर कमेटी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत भी किया गया।
एमआईसी जिला अध्यक्ष गुलाम रसूल पठान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कमेटी नीमच जिले के मुसलमानों के लिए काम कर रही है। मुस्लिम समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए कमेटी के लोग लगातार प्लानिंग कर काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तारी,मौलाना नियाज निजामी, इमाम काउंसिल जिलाध्यक्ष सुल्तान रज़ा,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जनपद सदस्य तरुण बाहेती, राजकुमार अहीर, मधु बंसल, भूरा मुंशी,एमआईसी उपाध्यक्ष छोटे भाई कुरेशी, नगर अध्यक्ष सलीम भाई गुडलक, कोषाध्यक्ष याकूब भाई, जिला कार्यकारिणी मेंबर शहीद भाई, साकिर भाई, अनवर भाई, सद्दू भाई, अय्यूब भाई, सलीम भाई जावद, डॉ मोहसिन कुकड़ेश्वर सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज जन मौजूद रहेl कार्यक्रम का संचालन इलियास कुरैशी ने किया। आभार एमआईसी सेक्रेटरी जावेद दुर्रानी ने व्यक्त किया।