मंदसौर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथजी द्वारा गठित सिंधी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को स्थानीय प्रेम गार्डन रेवास देवडा रोड पर संपन्न हुई। सिंधु प्रकोष्ठ के माध्यम से आयोजित इस बैठक में सिंधी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश मेघानी ने सिंधी समाजजनो को मार्गदर्शन करते हुये कांग्रेस द्वारा सिंधी समाज हेतु किये गये उल्लेखनीय कार्यो को रखते हुये समाजजनो ने कांग्रेस से जुडने का आव्हान किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं धार लोकसभा कोडिनेटर पंकज शर्मा, बैठक संयोजक लक्ष्मणदास मेघनानी विशेष रूप से उपस्थित थे।मेघानी ने उपस्थित सिंधी समाजजनो को संबोधित करते हुये कहा कि यह बार-बार समाजजनो को गुमराह किया जाता है कि कांग्रेस ने सिंधी समाजजनो को नागरिकता में भेदभाव किया है बल्कि सच्चाई यह है कि अगस्त 1948 से पहले जो भारत में आये उन सबको स्वाधीन भारत की कांग्रेस सरकार ने नागरिकता दी है। पुरे देश में सिंधी समाज के लिये आवासीस काॅलोनियो हेतु भूमी आवंटन के साथ ही समय-समय पर सिंधी समाजजनो के लिये बडे कदम उठाये है। पिछली बार कांग्रेस के घोषणा पत्र में 6 मांगे सिंधी समाज से संबंधित थी, इस बार भी उन मांगो को कांग्रेस प्रार्थमिकता दे रही है।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सिंधी समाज की भागीदारी कांग्रेस संगठन में बडे। मुझे कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के साथ ही धार जिले का काॅडिनेटर बनाया है, जब भी सिंधी समाज का नेतृत्व आगे आया है कांग्रेस ने उन्हें आगे बढने का पुरा अवसर दिया है। प्रारंभ में दिनेश मेघानी एवं श्री पंकज शर्मा का स्वागत उपस्थित सिंधी समाजजनो ने किया।इस अवसर पर पंडित राजेन्द्र शर्मा, पंडित प्रकाश शर्मा, कैलाश मनवानी, डाॅ कमलेश संगवानी, महादेव सेवानी, ललित कोतक, ललित माखीजा, राम सेवानी, फरसा गुरबानी, हरिश कल्याणी, प्रमोद ककनानी, कालु पमनानी, राजकुमार बाबानी, वासुदेव प्रधनानी, नितेश सतीदासानी, पंकज सतीदासानी, दिनेश कल्याणी, सुरेश भाटी, संदीप सलोद, अशोक देवडा, हरिश प्रधनानी, नरेश फतवानी, मनोज रूघवानी, सुनिल बाबानी, दीपक मेघनानी सहित बडी संख्या में सिंधी समाजजन एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।