Home Local तकवा एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

तकवा एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

0
तकवा एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस,सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

तकवा मदरसा नीमच व तकवा एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी नीमच द्वारा तकवा मदरसा ग्राउण्ड में गणतंत्र दिवस 2023 उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एम.एन. रहमान इंटरनेशनल शूटर सीआरपीएफ नीमच, साबिर मंसूरी रिटायर्ड इंडियन आर्मी, हामिद अख्तर मंसूरी एमपीएसआरटी नीमच उपस्थित हुए। तकवा सोसायटी के संरक्षक रफिक मोहम्मद रिटायर्ड तकनीशियन ग्रेड 02 ओपियम फैक्ट्री नीमच, शकिल अहमद साहब, सोसायटी उपाध्यक्ष अब्दुल अजीज रंगरेज साहब कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर मदरसे में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति तरानों पर आकर्ष तकवा एजुकेशन वेलफेयरक प्रस्तुति दी गई। मदरसे में वर्षभर में अलग-अलग प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र व ईनाम दिये गये। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा शिक्षा आज की आवश्कता पर प्रकाश डालते हुए-विद्यार्थियों के अभिभावकों को बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा उपलब्ध करवाये जाने की बात कही गई व मदरसा संचालन समिति व स्टाॅफ को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाने के लिये बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका फिरदौस मंसूरी द्वारा किया गया व आभार तकवा मदरसा प्रधानाध्यापक असलम कुरैशी द्वारा व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here