Home Local बेहतर प्रबंधन के लिए उपजेल जावद को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

बेहतर प्रबंधन के लिए उपजेल जावद को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

0
बेहतर प्रबंधन के लिए उपजेल जावद को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

नीमच (निप्र)। जावद उपजेल को बेहतर प्रबंधन के लिए आईएसओ सर्टिफिकेट 9001:2015 मिला है। सहायक जेल अधीक्षक चंदरलाल परमार उपजेल जावद टीम के बेहतर व सार्थक प्रयासों से आईएसओ का प्रमाण पत्र मिल पाया है।
बताते चलें कि 20 जनवरी2023 को बेहतर प्रबंधन के लिए डेढ साल से पहले जेल अधीक्षक श्री चंदरलाल परमार जेल जावद का कार्यभार संभाला, तबसे जेल की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का सिलसिला चल पड़ा। बंदियों को खानपान व्यवस्था में पर्याप्त सुधार किए गए। जेल परिसर बाहर मैदान को समतलीकरण कर स्वच्छ बनाया गया है साथ ही जेल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया है। साथ ही कोविड वैश्विक महामारी में उपजेल में बेहतर उपचार व्यवस्था, सैनिटाइजर व मास्क बनवाकर बंदियों को कोरोना से बचाए रखा।उपजेल में हुए नवाचार व बंदी कल्याणार्थ के लिए हुए प्रयासों से उपजेल को आईएसओ प्रमाण पत्र मिला है। आईएसओ टीम द्वारा गोपनिय तरीके उप जेल जावद का निरीक्षण किया गया जिसके पश्चात यह आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
उल्लेखनिय है मप्र शासन के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 2 जनवरी को जेल विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश के पालन में जेल के क्रियाकलापों एवं जेल के नियमों का उचित रुप से पालन के अंतर्गत आजादी के अमृत महोत्सव में उपजेल जिला नीमच को आईएसओ 9001:2015 प्राप्त हुआ है। इसके साथ उपजेल जावद को पूर्व में जेल में स्वच्छता के लिए जिला पंचायत द्वारा प्रमाण प्रदान किया गया एवं डायरेक्टर जनरल ऑफ जेल ने भी स्वच्छता के लिए जेल में हो रहे कार्यो की सराहना की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here