Home Sport आज से दो दिवसीय राज्य स्तरिय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा

आज से दो दिवसीय राज्य स्तरिय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा

0
आज से दो दिवसीय राज्य स्तरिय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा

मंदसौर। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर के अध्यक्ष सुरेश भाटी, सचिव श्री गगन कुरील ने बताया कि जिला स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन मंदसौर द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन आज 21 से स्थानीय माहेश्वरी रिर्सोट नयापुरा रोड पर होगा। 21 से 22 जनवरी तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो से 350 खिलाड़ी भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर सभी वर्गाे में खिलाडीगण भागीदार करने मंदसौर आयेगे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये आयोजन समिति की बैठक पिछले दिनो संपन्न हुई जिसमें खिलाडीयो की आवास, भोजन व्यवस्था के साथ ही डी का निर्माण एवं मंच व्यवस्था आदी के लिये दायित्व का विभाजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here