नीमच। देश के काव्यजगत में नीमच शहर की विशिष्ट पहचान बनाने वाली कवयित्री डॉ. प्रेरणा ठाकरे परिहार आज 1 जनवरी को शेमारू टीवी पर नववर्ष स्पेशल एपिसोड में दिखेंगी।
शेमारू टीवी चैनल पर देश के सुप्रसिद्ध कवि डॉ. शैलेश लोढ़ा का शो “वाह भाई वाह” में कवयित्री प्रेरणा हास्य का जलवा बिखेरेंगी। यह शो 1 जनवरी को शेमारू टीवी चैनल पर रात 9.30 बजे से प्रसारित होगा।