Home Politics प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति पुनः प्रारंभ करने की मांग,ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति पुनः प्रारंभ करने की मांग,ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

0
प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति पुनः प्रारंभ करने की मांग,ज़िला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मंदसौर में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग द्वारा केंद्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक, एस सी एस टी, पिछड़ा वर्ग के छात्रों की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति पुनः प्रारंभ किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर कार्यालय में एक ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया की केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र और एस.सी. एसटी व पिछडा वर्ग के छात्रो की प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को एकाएक बंद कर दिया गया है जिसमें देशभर के 90 लाख से अधिक छात्र न सिर्फ शिक्षा से महरूम हो जायेंगे बल्कि उनके उज्जवल भविष्य पर सवाल उठने लगेगे। केन्द्र सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय ने कक्षा पहली से लेकर तक के बच्चों को छात्रवृत्ति बंद करने की घोषणा की है। इससे यह बच्चे सरकारी मदद के बिना अपनी शिक्षा कैसे जारी रख पायेंगे यह सवाल खड़ा हो गया है। इसके साथ ही पहली से आठवीं तक की शिक्षा प्राथमिक रूप से दिलाना सरकार का दायित्व है सरकार नी की और दसवी कक्षा के विद्यार्थीयों को छात्रवृति दे सकती है। दरअसल योजना के अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन की व्यवस्था है और व्यवस्था का लाभ उठाकर लाखों छात्रो से छात्रवृत्ति के लिये ऑनलाइन फार्म भी जमा करा दिये थे कि अचानक इस योजना को बंद करने की घोषणा कर दी गई। छात्रवृत्ति योजना के बंद होने से देशभर के अल्पसंख्यक में असंतोष और निराशा पैदा हो रही है। जिसमें पिछड़ा वर्ग में हिन्दु मुसलमान ईसाई जैन, बौद्ध, पारसी आदि शामिल है। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय द्वारा विगत 25 वर्षों से अल्पसंख्यक के लिये अनेक योजनायें संचालित की जा रही है यही योजनायें पूर्व प्रधानमंत्री स्वं. नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेई, डॉ मनमोहन सिंह और वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय में भी जारी रही। इन सभी सरकारों ने अल्पसंख्यको जो आर्थिक रूप से पिछड़े है उनके लिये योजनाओं को चालू रखा है। प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति में कक्षा पहली से आठवी तक के छात्रों के आवेदन प्रतिवर्ष सितंबर माह के अंत तक ऑनलाईन से भरे जाते है। देशभर के लाखों छात्रो ने जुलाई से सितंबर माह के बीच छात्रवृत्ति के लिये आवेदन किया है। आवेदन के बाद अचानक इस योजना को बंद कर देने से छात्रों को एक और आर्थिक रूप से क्षति उठानी पड़ी वही उन्हें मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here