Home Crime नयागांव पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा ,नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर कि बड़ी कार्यवाही,स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नयागांव पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा ,नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर कि बड़ी कार्यवाही,स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

0
नयागांव पुलिस ने पकड़ा 50 लाख का गांजा ,नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर कि बड़ी कार्यवाही,स्विफ्ट कार से 1 क्विंटल गांजा जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार

नीमच। जिले में पुलिस ने एनडीपीएस के मामले में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रामपुरा के पास बरलाई-पालड़ा के जंगलों में 10 बीघा गांजा और अफीम की अवैध खेती पकड़ने के बाद अब नयागांव पुलिस ने 50 लाख का गांजा पकड़ा है। नयागांव चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा के नेतृत्व में उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर नीमच- निंबाहेड़ा फोरलेन पर बिना नम्बर की स्विफ्ट कार को घेराबंदी कर पकड़ा। मौके पर पुलिस को देख कार चालक ने कार को तेज भगाकर बचने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मुस्तेद टीम ने कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेते डिक्की खोलकर देखा तो पूरी डिक्की गांजा के पैकेटों से भरी मिली। पुलिस ने करीब 1 क्विंटल गांजे को जब्त कर राजस्थान के उदयपुर क्षेत्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में ड्रग माफियाओं के अंतरराज्यीय गिरोह के शामिल होने की जानकारी पता चली है। गांजे की यह खेप विशाखापट्टनम से लाकर राजस्थान में खपाने ले जाई जा रही थी। 2 दिन पहले गांजा, अफीम के अवैध खेत पकड़ने के बाद नयागांव चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा ने एनडीपीएस के मामले में बड़ी कार्यवाही की है। एनडीपीएस के मामले में तीन दिन में दो बड़ी कार्यवाही से पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है। वहीं एसपी सूरज कुमार वर्मा ने भी नयागांव थाना प्रभारी सुमित मिश्रा और उनकी टीम की सराहना की है। उक्त मामले में पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here