नीमच। गौ सेवा दल ने सोमवार को कलेक्टर मयंक अग्रवाल को सम्मानित किया। दल ने लंपी वायरस से निपटने के लिए की गई व्यवस्थाओं के मद्देनजर जिलाधीश को सम्मानस्वरूप श्री कृष्ण की तस्वीर भेंट की।गौरतलब है कि तेज़ी से फेल रहे लम्पी वायरस के कहर को देखते हुए ज़िला कलेक्टर ने जिले में निशुल्क वेक्सीन मुहैया कराई।साथ ही पशु पालन विभाग के द्वारा पूरे जिले में निशुल्क वेक्सीन लगवाई गई। वहीं राजस्थान से गाय व भैसों के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगाया। वहीं ज़िले भर में पीड़ित गौ वंश के लिए आइसोलेशन सेन्टर भी बनाए गए। जिसमे शहर के लावरिस लम्पी बिमारी से पीड़ित गौ वंश का रख कर उपचार किया जा सके एवं पशु पालको एवं नागरिकों के लिए हेल्प लाईन नम्बर भी जारी किए। इस मौके पर मितेश अहीर, पार्थ जोशी, काना हिनवार, साँवरा सुराह, बबलू ग्वाला, दुर्गा शंकर जी जोजो ठाकुर व अन्य सदस्य मोजूद थे।