Home Local एस.पी.ने ली जनरल परेड की सलामी,बेहतर यूनिफॉर्म पर पुलिसकर्मियों को दिये ईनाम,खराब टर्न आऊट पर दी सख्त हिदायत

एस.पी.ने ली जनरल परेड की सलामी,बेहतर यूनिफॉर्म पर पुलिसकर्मियों को दिये ईनाम,खराब टर्न आऊट पर दी सख्त हिदायत

0
एस.पी.ने ली जनरल परेड की सलामी,बेहतर यूनिफॉर्म पर पुलिसकर्मियों को दिये ईनाम,खराब टर्न आऊट पर दी सख्त हिदायत

नीमच। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शुक्रवार 11 नवंबर प्रातः 7 बजे पुलिस लाईन कनावटी स्थित परेड ग्राउन्ड में पुलिस अधिकारियोें एवं कर्मचारियों की जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जनरल परेड की सलामी उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया। एस.पी.वर्मा द्वारा परेड में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के टर्न आऊट चेक कर बेहतर टर्न आऊट, परेड एवं परेड कमान्ड़ करने वाले पुलिस कर्मियों को ईनाम दिये जाने के साथ ही खराब टर्न आऊट वाले पुलिस कर्मियों को भविष्य के लिये चेतावनी दी गई। जनरल परेड के दौरान एस.पी. सुरज कुमार वर्मा द्वारा स्नाईफर डॉग एवं ट्रेकर डॉग की गतिविधियों के संबंध में डॉग हेन्डलरों से जानकारी प्राप्त कर उचित दिशा निर्देश दिये गये।
जनरल परेड के बाद एसपी ने पुलिस लाईन स्थित क्वाटर गार्ड, एम.टी.शाखा, स्टोर,आर्म्स शाखा एवं पुलिस लाईन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। पुलिस लाईन स्थित शासकीय वाहनों के निरीक्षण के दौरान एस.पी. द्वारा वाहनों के टुल्स किट, बलवा ड्रिल सामग्री , ड्रायवर डायरी , लॉग बुक, लाईट, इंडीकेटर, सायरन, हार्न, सर्च लाईट सुरक्षा जाली एवं वाहनो के मेंटेनस के स्तर की जॉच की गई तथा वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश दिये गये।

पुलिस लाईन के निरीक्षण के दौरान एस.पी. द्वारा पुलिस लाईन स्थित आवासीय परिसरों का निरीक्षण कर निवासरत परिवारों से आवासों की समस्याओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर उनके समुचित निराकरण हेतु रक्षित निरीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस कालोनी स्थित आवास के आसपास अच्छी साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के लिये प्रधान आरक्षक होशियार सिंह द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

पुलिस लाईन में जनरल परेड़ के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश, उप पुलिस अधीक्षक अजाक विमलेश शाक्य, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह, रक्षित निरीक्षक आनंद घुंघरवाल, थाना प्रभारी बघाना अजय सारवान, कंपनी कमान्डर विसबल मुकेश द्विवेदी, प्रभारी यातायात सुबेदार मोहन भर्रावत, सुबेदार धर्मेन्द्र गौड़ सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here