Home Breaking पीएफआई के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष को उठाया,भीम आर्मी में आक्रोश,सरकार रच रही भीम आर्मी को बदनाम करने की साजिश-सुनील बेरसिया,प्रदेश पदाधिकारियों ने नीमच में प्रेस वार्ता कर लगाये आरोप

पीएफआई के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष को उठाया,भीम आर्मी में आक्रोश,सरकार रच रही भीम आर्मी को बदनाम करने की साजिश-सुनील बेरसिया,प्रदेश पदाधिकारियों ने नीमच में प्रेस वार्ता कर लगाये आरोप

0
पीएफआई के खिलाफ झूठी गवाही देने के लिए भीम आर्मी जिला अध्यक्ष को उठाया,भीम आर्मी में आक्रोश,सरकार रच रही भीम आर्मी को बदनाम करने की साजिश-सुनील बेरसिया,प्रदेश पदाधिकारियों ने नीमच में प्रेस वार्ता कर लगाये आरोप

नीमच।भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विशाल मेघवाल को सरकारी जांच एजेंसी द्वारा डरा धमका कर उन्हें झूठी साजिश में फसाने का मामला सामने आया है। घटना के खिलाफ शनिवार को आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील अखतेय व भीम आर्मी प्रदेश संयोजक सुनील बेरसिया नीमच में महू रोड पर एक निजी होटल में मीडिया से रूबरू हुए और घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीमच जिले में भीम आर्मी के जिला संयोजक, अध्यक्ष विशाल मेघवाल को सरकार की जांच एजेंसी द्वारा डराया धमकाया जा रहा है और दबाव बनाकर झूठे षड्यंत्र में फंसाने व जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने मीडिया को बताया कि किसी भी जानकारी के बिनासरकार की जांच एजेंसी ने विशाल मेघवाल को षडयंत्र पूर्वक रात्रि में सुनसान सड़क पर बुलाकर गाड़ी में बिठाया और मोबाइल तक छीन लिया। उसके पश्चात डरा धमका कर हाल ही में प्रतिबंधित हुए पीएफआई, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन के खिलाफ गवाही देने के लिए दबाव बनाया।

पदाधिकारियों ने बताया कि पीएफआई संगठन से हमारे संगठन का कोई लेनदेन नहीं है। सरकार की एजेंसी द्वारा उक्त संगठन के खिलाफ गवाही के लिए भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाना सरासर गलत है। जांच एजेंसिय के अधिकारियों द्वारा गवाही नहीं देने पर आरोपी बनाकर जेल में डालने की धमकी भी दी गई। जबकि जांच एजेंसियों के पास किसी भी प्रकार के कोई पुख्ता सबूत नहीं है।

सुनील बैरसिया ने बताया कि सरकार की जांच एजेंसी यह भी दबाव बना रही है कि तुम हमारे लिए काम करो और पीएफआई संगठन के सदस्यों के साथ मेलजोल बढ़ा कर उनके कार्यक्रमों में शामिल हो और उनको भी अपने कार्यक्रमों में शामिल करें साथ ही धमकी भी दी गई है कि यदि हमारे द्वारा की गई बातों का उल्लेख किसी भी वकील या अन्य लोगों को बताया गया तो किसी भी केस में फंसा कर जेल में डाल दिया जाएगा।जांच अधिकारी ने जबरदस्ती एक नोटिस पर भी डरा धमकाकर हस्ताक्षर करवाए हैं।

पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया कि अधिकारी भीम आर्मी को झूठे आरोप लगाकर देश में बढ़ रही भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी की लोकप्रियता को खत्म करने के लिए एवं बदनाम करने के लिए सरकार की जांच एजेंसी द्वारा सरकार के इशारों पर भीम आर्मी व भीम आर्मी से जुड़े लोगों को टारगेट किया जा रहा है। जिसका हम विरोध और कड़ी निंदा करते हैं। यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में सीएम हाउस का घेराव एवं विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

उक्त पत्रकार वार्ता में भीम आर्मी प्रदेश संयोजक सुनील बेरसिया आजाद समाज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय, भीम आर्मी प्रदेश संयोजक दिलावर खान, आजाद समाज पार्टी प्रदेश महासचिव नीरज चंदोसरिया, आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष नीमच महेश मेघवाल, विशाल मेघवाल, भीम आर्मी जिला संयोजक गोविंद वाल्मीकि जिला मुख्य प्रभारी भीम आर्मी में नीमच पवन राय कुमार जिला अध्यक्ष भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन एवं समस्त पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here