नीमच।ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राज्य सचिव हाजी मुबारक हुसैन उर्फ गुड्डू भाई पार्षद का दिनांक 15 अक्टूबर शनिवार को ह्रदय गति रुक जाने के कारण इंतकाल हो गया है। हाजी गुड्डू भाई धार्मिक प्रवृत्ति के होकर मृदुभाषी मिलनसार हंसमुख व्यक्ति थे।आप जावरा के प्रसिद्ध लहसुन व्यापारी होकर नगर के कई सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होकर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता थे।गुड्डू भाई ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश जिला शाखा नीमच के संरक्षक भी थे।आप की अंतिम यात्रा में जावरा एवं आसपास क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। नीमच जिला शाखा के हारुन रशीद कुरेशी, मोहम्मद रफीक निजामी, मोहम्मद यूनुस कुरेशी, मोहम्मद इलियास कुरैशी, नाहर पहलवान, ने अंतिम यात्रा में भाग लिया था।नगर के और भी कई समाज जनों ने भी भाग लिया था।