नीमच।जनजातीय विभाग के कार्य पदस्थ स्थानांतरण पीड़ित शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को विधायक दिलीप सिंह परिहार से मिला। साथ ही अपनी मांगो को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जनजातीय कार्य विभाग से शिक्षा विभाग में स्थानातंरण की कोई नीति नही है । जिस कारण मन्दसौर नीमच जिले एंव म.प्र. के शिक्षा विभागीय जिले के कई शिक्षक वर्तमान में अपने घर परिवार से दुर विगत 10 वर्षों से जनजातीय विभाग में कार्य पदस्थ है पूर्व मे ऑनलाईन स्थानातंरण की प्रकिया में शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति हेतु NOC के लिए आवेदन लिए गये थें ।
जिसकी अब तक कोई सूची जारी नही की गई है। वर्तमान मे कई शिक्षक शिक्षिका जनजातीय कार्य विभाग में ही पदस्थ है, जो अपने निवास स्थान से दूर होने से अपने घर,परिवार,समाज से दूर रहकर अपना जीवन यापन करने पर विवश है। जिससे इनको बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने जनजातीय विभाग कि स्थानातरण नीति मे प्रतिनियुक्ति NOC प्रकिया, शिथिल करने अथवा जनजातीय कार्य विभाग से शिक्षा विभाग मे बंधन मुक्त स्थानातंरण नीति तैयार करवाने की मांग की है। जिसपर विधायक ने शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।