Home Politics कलेक्टर गौतम सिंह से मिला जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, आपदा में किसानों को शीघ्र राहत राशि देने की मांग

कलेक्टर गौतम सिंह से मिला जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, आपदा में किसानों को शीघ्र राहत राशि देने की मांग

0
कलेक्टर गौतम सिंह से मिला जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, आपदा में किसानों को शीघ्र राहत राशि देने की मांग

मंदसौर। पिछले दिनों अंचल मे हुई बारिश के कारण लगभग तैयार सोयाबीन फसल को भारी क्षर्ति पहुंची है। आशा के विपरित सोयाबीन फसल पर हुई बारिश के कारण किसानो की आर्थिक कमर टूट गयी। अन्नदाता किसानो को आपदा में शीघ्र राहत राशि देने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर श्री गौतमसिंह से मिला और किसानो को जल्द राहत देने की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओ से सिलसिलेवार ढंग से किसानो पर आयी आपदा से अवगत कराया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवकृष्ण पाटील ने मांग पत्र देते हुये कलेक्टर से मांग कि की दीपावली पूर्व किसानो की सोयाबीन फसल तैयार की, काफी किसान फसल काट चुके थे और उनकी फसल खेतो में पडी थी इस स्थिति में खडी फसल के साथ-साथ कटी हुई फसल भी बारिश से बर्बाद हुई है। उन्होेनें वर्ष 2019 में कमलनाथजी की सरकार के समय दिये गये मुआवजा का हवाला देते हुये जल्द राहत राशि दीपावली पूर्व किसानो को देने की मांग की ताकी बदहाल किसान त्यौहार मना सके। इस दौरान कांग्रेसजनो ने आगामी रबी सीजन के पूर्व यूरिया सहित अन्य खादो की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं राजस्व धाराओ के तहत अधिक से अधिक मुआवजा राशि किस प्रकार किसानो को मिल इसे इस संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री महेन्द्रसिंह गुर्जर, विधानसभा प्रत्याशी परशुराम सिसोदिया, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विपिन जैन, जिला पंचायत सदस्य शदीपकसिंह चौहान, किसान कांग्रेस अध्यक्ष ब्रदीलाल धाकड, मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नोंदराम गुर्जर] पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, जिला सचिव राजनारायण लाड उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here