Home Politics जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

0
जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय का भ्रमण किया

मंदसौर। प्रति शनिवार कांग्रेस परिवार द्वारा आम नागरिको की समस्याओ के रूबरू होेने एवं उनकी समस्याओ का समाधान करने के प्रयास की कडी में विगत शनिवार को कांग्रेसजनो ने जिला चिकित्सालय का भ्रमण कर मरिजो एवं उनके परिजनो से चर्चा की। जिला चिकित्सालय के मेडिकल, मेल, फिमेल, सर्जिकल वार्ड सहित एक्सरे रूम एवं ओपीडी का भ्रमण करते हुये भर्ती मरिजो एवं उनके परिजनो से चर्चा की। इस दौरान मरिजो एवं उनके परिजनो ने जेल एवं टीबी वार्ड में गंदगी एवं मच्छरो की समस्या से अवगत कराया। टीम ने एक्सरे रूम का भ्रमण के दौरान छत के जर्जर होने एवं बडे हादसे की आशंका व्यक्त करते हुये पूर्व में भर्ती मरिजो के घायल होने की आशंका से जिला चिकित्सालय प्रबंधन को अवगत कराया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, महिला नेत्री एवं नीमच महिला कांग्रेस प्रभारी इष्टा भाचावत, महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिता भदोरिया, मंडलम अध्यक्ष दशरथसिंह राठौड, रमेश सिंगार, घनश्याम चौहान उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here