मंदसौर। शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा परंपरा अनुसार भारतीय स्वाधीनता संग्राम के नायक एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्म जयंति के अवसर पर शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा माल्यार्पण किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में चित्रो पर माल्यार्पण करने के उपरांत कांग्रेसजनो ने गांधी चौराहे पर बापु की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, प्रदेश महामंत्री राजेश रघुवंशी, अजय लोढा, रविन्द्रसिंह रांका, राजेन्द्र सेठिया, मोहम्मद हुसैन रिसालदार,प्रवीण मांगरिया, संदीप सलोद, सुरेश भाटी, मुस्तफा कापडिया, तरूण खिची, रफत पयामी, रूपल संचेती, दिलीप देवडा, कमलेश सोनी लाला, राजनारायण लाड, मोहम्मद खलिल शेख, अशांशु संचेती, आदित्य पाटील, सादीक गौरी, सागर अंसारी, वकार खान, दशरथसिंह राठौड, रमेश सिंगार, अजय सोनी, शेलेन्द्रगिरी गोस्वामी, हाजी रशीद, साबिर हुसैन, जितेन्द्र सोपरा, लियाकत कुरेशी, एडव्होकेट राजकुमारसिंह देवडा, घनश्याम चौहान, मोहम्मद फारूख कुरेशी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।