Home Breaking अनियंत्रित होकर पलटी बस,नीमच-मनासा मार्ग पर बड़ा हादसा,एक की मौत,एक दर्जन यात्री घायल,मौके पर भारी भीड़

अनियंत्रित होकर पलटी बस,नीमच-मनासा मार्ग पर बड़ा हादसा,एक की मौत,एक दर्जन यात्री घायल,मौके पर भारी भीड़

0
अनियंत्रित होकर पलटी बस,नीमच-मनासा मार्ग पर बड़ा हादसा,एक की मौत,एक दर्जन यात्री घायल,मौके पर भारी भीड़

नीमच। शहर के मनासा-नीमच मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा पेश आया है। हादसे में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं हादसे में कई यात्रियों के गंभीर घायल होने की ख़बर है। जानकारी के मुताबिक़ रामपुरा से नीमच की तरफ आ रही सरकार उपकार ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मिराज सिनेमा के नज़दीक का बताया जा रहा है। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत गई ।वहीं एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक बस के नियंत्रण खोने के चलते हुआ है।जिसमे एक यात्री की मोके पर ही मौत हो गई। वहीं दो यात्री बुरी तरह से ज़ख्मी हैं, जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। साथ पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here