नीमच। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था ज़िला मुस्लिम इंतजामिया कमेटी लगातार समाज की बेहतरी और उन्नति के लिए कार्यरत है। समाज में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोज़गार को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा जरूरतमंद होनहार छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाती है। सोमवार को भी एमआईसी दफ्तर पर हम्माल मोहल्ला नीमच कैंट निवासी होनहार छात्रा आमना कुरैशी को बैचलर्स ऑफ आर्ट्स में प्रवेश शुल्क सहित अन्य खर्चों के लिए 9 हज़ार रुपए नगद प्रदान किए गए।
एमआईसी सदर गुलाम रसूल पठान ने बताया कि छात्रा ने हाल ही में 12 वीं कक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है.साथ ही वह आगे शिक्षा हासिल करना चाहती है। लेकिन उनका परिवार आगे की शिक्षा दिलाने में असमर्थ है। जिसके चलते एमआईसी के ज़िम्मेदारों ने छात्रा को प्रवेश शुल्क सहित अन्य खर्चों के लिए 9 हज़ार रुपए प्रदान किए। श्री पठान ने कहा कि यदि समाज को बेहतर बनाना है तो शिक्षा इसका मजबूत स्तंभ है। हमें चाहिए कि हम जरूरतमंद होनहार छात्र-छात्राओं की मदद करें। इस मौके पर एमआईसी उपाध्यक्ष छोटे खां कुरैशी,सचिव जावेद दुर्रानी और इलियास कुरैशी मौजूद थे।