मंदसौर। ज़िले की आदर्श ग्राम पंचायत धुंधडका में सोमवार सुबह 11 बजे मलखंब प्रशिक्षण एवं योग केंद्र का शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। धुन्धड़का के युवा वर्ग ओर खिलाड़ियो के भविष्य की नीव मजबुत करने एवं स्वास्थ्य के प्रति तथा खेलो के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए प्रधानमंत्री व्दारा भारतीय देशी खेल मल्लखम्ब , योग , कलारीपट्टु आदि खेलों को ट्रेडिशनल गेम में सम्मिलित किया गया है। उसको देखते हुए ग्राम पंचायत धुन्धड़का के सरपंच लोकपालसिंह सिसौदिया व्दारा युवाओ के लिए फिट रहने हेतु मल्लखम्ब प्रशिक्षण एवं ( योग ) व्यायाम केन्द तथा भारतीय परम्परागत खेल जैसे मध्यप्रदेश का राजकिय खेल मल्लखम्ब तथा अन्य खेल कबडडी , कुश्ति , खो – खो , फुटबाल बालीवाल आदि जो ग्रामिण प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने में सहयोग सिध्द होगा उन खेलों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही ग्रामिण क्षेत्रों के गरिब परिवार के बच्चौ को खेलो के माध्यम से पुलिस भर्ति , आर्मी भर्ति आदि अन्य भर्तियो तथा शासकिय, अशासकिय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खेल के माध्यम से धुन्धड़का ग्रामवासियों को मिल सके इसके अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत धुन्धड़का व्दारा मल्लखम्ब प्रशिक्षण एवं व्यायाम केन्द्र धुन्धड़का के शुभारम्भ किया जा रहा है।