Home Crime ‘बाइस’ का तिगड़म,नीमच से लोडिंग,महाराष्ट्र-राजस्थान में सप्लाई,तस्करी का बड़ा खेल इनकी भूमिका संदिग्ध,जल्द हो सकती है कार्यवाही

‘बाइस’ का तिगड़म,नीमच से लोडिंग,महाराष्ट्र-राजस्थान में सप्लाई,तस्करी का बड़ा खेल इनकी भूमिका संदिग्ध,जल्द हो सकती है कार्यवाही

0
‘बाइस’ का तिगड़म,नीमच से लोडिंग,महाराष्ट्र-राजस्थान में सप्लाई,तस्करी का बड़ा खेल इनकी भूमिका संदिग्ध,जल्द हो सकती है कार्यवाही

शहर के दरमियान तस्करी का अवैध सिलसिला जारी है। टीम ‘बाइस’ पूरे दम-खम से इस कारोबार को अंजाम दे रही है। इन तस्करों को ना तो कानून का डर है,ना ही ईश्वर का खौफ। बेज़ुबान जानवरों की तस्करी कर यह लोग कत्लखानों में डिमांड मुताबिक़ सप्लाई करते हैं।

नीमच।(आलम तौक़ीर)। पशु तस्करी में सल्तनत क़ायम कर चुकी टीम ‘बाइस’ जोश-खरोश से अपने काम को अंजाम दे रही है। इन पशु तस्करों को ना कानून का ख़्याल है ना ही ईश्वर का डर,यह लोग बराबर बेज़ुबान जानवरों को बड़ी बेदर्दी से वाहनों में भर कर सप्लाई करते हैं और पशु क्रूरता अधिनियम को आंखें बताते हैं।

सूत्रों की माने तो,शहर में मौजूद अज्जू के बाड़े में एक गाड़ी भरने के 1 हज़ार रुपए लिए जाते हैं। जिसमें भेंस-पाड़ों की तस्करी को टीम बाइस द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। जिसे इनके द्वारा व्यापार का नाम दिया जाता है। बताया जाता है कि एक बार इन पर मामला दर्ज होता है तो कोर्ट भी भैंस पाड़े इन्हे सुपुर्द करने के बजाए,गौशाला को सौंपता है।

व्यापार के नाम पर ऐसे करते हैं तस्करी

इतना ही नहीं सूत्र से मिली जानकारी अनुसार गाड़ी क्रमांक आरजे /06 जीबी 9181 तो इन दिनों दलौदा के दुधड़का हाट से भरी जाती है,जो नयागांव होते हुए राजस्थान के कई इलाकों में पहुँचती है।       

बीते दिनों लाखों का मंथली टर्नओवर रखने वाली टीम बाइस ने एक ड्राइवर को सरताज समझ लिया था। जिस के दम पर नयागांव से बेज़ुबान जानवरों से भरी गाडियां पार हो रही हैं।

नयागांव से गाड़ी पार कराने में एक ड्राइवर और उसका साथी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। सूत्र बताते हैं कि गुजिश्ता 3 साल से यह ड्राइवर लगातार रात को ड्यूटी बजाता है। हालत यह है कि नाइट ड्यूटी करने के लिए यह एड़ी-चोटी का ज़ोर भी लगा देता है।

सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक़ आला अधिकारी भी तस्करों के हामी ड्राइवर और उसके साथी पर कार्यवाही कर सकते हैं। इन के काले कारनामों की ख़बर भी अफसरान तक जा पहुंची है। अपनी पारसाई का दावा करने वाला यह ड्राइवर केवल नीमच ज़िले में ही नहीं बल्कि मंदसौर में भी अपने जलवे बिखेर चुका है।

जल्द हो सकती है कार्यवाही…

सूत्र बताते हैं कि जल्द ही टीम बाइस के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बड़ी सर्जरी कर सकती है। प्रदेश के मुख्या शिवराज सिंह चौहान के निर्देश भी साफ हैं कि वह गैरकानूनी गतिविधियां बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही के वह संकेत भी दे चुके हैं।

वहीं सूत्रों की माने तो पशु प्रेमी होने का दावा करने वाले इन पशु तस्करों के अवैध बाड़ें भी बुलडोजर चलाकर धवस्त किए जा सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इन पशु तस्करों के खिलाफ आखिर कब एक्शन लिया जाता है। जल्द और भी बड़े खुलासे द लाइव एक्सप्रेस द्वारा किए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here