Home Politics कांग्रेस को मजबूत करने के लिये जिला स्तर से लेकर सेक्टर तक कार्यकर्ताओ के बीच जाऊंगा- श्री कुरेशीजिला कांग्रेस प्रभारी ने मंदसौर जिला कांग्रेस की ली बैठक

कांग्रेस को मजबूत करने के लिये जिला स्तर से लेकर सेक्टर तक कार्यकर्ताओ के बीच जाऊंगा- श्री कुरेशीजिला कांग्रेस प्रभारी ने मंदसौर जिला कांग्रेस की ली बैठक

0
कांग्रेस को मजबूत करने के लिये जिला स्तर से लेकर सेक्टर तक कार्यकर्ताओ के बीच जाऊंगा- श्री कुरेशीजिला कांग्रेस प्रभारी ने मंदसौर जिला कांग्रेस की ली बैठक

मंदसौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त मंदसौर जिला प्रभारी मुजीब कुरेशी एक दिवसीय प्रवास पर मंदसौर आये। इस दौरान उन्होनें मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय पर अहम बैठक लेते हुये कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही समन्वय हेतु कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होनें भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीवजी गांधी की जन्म जयंति के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रृध्दाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, पूर्व विधायक पुष्पा भारतीय भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्री कुरेशी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनो से संवाद करते हुये कहा कि मुझे माननीय कमलनाथजी ने पूर्ण विश्वास के साथ ही पुरी क्षक्तियां देते हुये मंदसौर एवं नीमच जिले का प्रभार दिया है। मंदसौर जिले की जो स्थिति है उसे पुरी तरह समझने एवं यहां कांगेे्रस को मजबूत करने के लिये पुरा प्रयास होगा। उन्होनें कहा कि जो युवा सोश्यल मिडीया का उपयोग कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय आरोप-प्रत्यारोप में करते है वे कभी भी कांग्रेस के सच्चे सिपाही नही हो सकते। उन्होनें जोर देते हुये कहा कि मैं कांग्रेस को मजबूत करने के लिये जिला स्तर से लेकर सेक्टर स्तर तक कार्यकर्ताओं की बैठके लूंगा।

उन्होने समस्त कांग्रेसजनो को कमर कसकर मैदान में डटकर कार्य करने का आव्हान करते हुये अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओ को विशेष रूप से दिशा निर्देश जारी कर कांग्रेस को मजबूत करने का आव्हान किया। इससे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील ने स्वर्गीय राजीव जयंति पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हमें राजीवजी के सपनो का भारत बनाना है। मुझे खुशी है कि आज ही के दिन श्री कुरेशी साहब मंदसौर आये और कांग्रेस को एकजुट और मजबूत बनाने का संकल्प दिलवायेगे।

इस दौरान नोंदराम गुर्जर, बंसतीलाल सोलंकी, किशोर गोयल, अनिल शर्मा, शीतलसिंह बोराना, सुरेश पाटीदार, जगदीश धनगर फौजी, कृपालसिंह सोलंकी, भवानीशंकर धाकड, करणसिंह, विरेन्द्रसिंह हाडा, परशुराम सिसोदिया, राकेश पाटीदार,विपिन जैन, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष यूनूस मेव,अजा विभाग अध्यक्ष संदीप सलोद,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रूपल संचेती सहित अनेक कांग्रेसी मौजूद थे। संचालन पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख ने किया व आभार सुरेश भाटी ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here