शाजापुर।ग्राम सभा आयोजित जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच वंदना कमलेश पाटीदार, ग्राम के उपसरपंच, पंचगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जनपद सदस्य विष्णु प्रसाद गुरू पाटीदार, ने बताया कि ग्राम पंचायत की पहली ग्राम सभा यहां निर्णय लिया गया कि स्वच्छता को लेकर ग्राम में साफ सफाई होना बहुत जरूरी है। जहां बच्चे पढ़ते हैं स्कूल के ग्राउंड में जिसको कच्ची दारू बोलते हैं वह पोलोथिन से गदंगी फैला रही है उसको भी बंद होना चाहिए। उपसरपंच बृजमोहन कुंभकार ने बताया कि हमारे ग्राम में मुख्य नालियों की साफ-सफाई समय पर करवाना अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना हर बच्चा स्कूल जाए और पोल पर लाइट की व्यवस्था करवाना ही हमारा उद्देश्य और साफ स्वच्छ जल मिल सके ग्राम वासियों को।
अरूण बरेठा स्वच्छता ग्राही द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई ग्रामीण जन को और हाट बाजार में श्रमदान का कार्य भी किया गया। जिसमें सभी ग्रामीण जन की समस्या सुनी और सुझाव भी दिए,
उपस्थित पंचायत सचिव मुकेश भिलाला, जीआरएस जितेंद्र पाटीदार स्वच्छता ग्राही अरुण बरेठा, उपसरपंच ब्रजमोहन कुंभकार, जनपद सदस्य विष्णु गुरु पाटीदार,चेतन प्रसाद पाटीदार, जगदीश कुशवाहा, मनोज पाटीदार, पवन भिलाला,महैंद्र पाटीदार,सभी पंचगण , सफाई कर्मी, चौकीदार, समस्त ग्रामीण जन उपस्थित रहे।