Home Religious मंदसौर की नई आबादी नव जवान मोहर्रम कमेटी का गठन,सौंपी गई ज़िम्मेदारियां

मंदसौर की नई आबादी नव जवान मोहर्रम कमेटी का गठन,सौंपी गई ज़िम्मेदारियां

0
मंदसौर की नई आबादी नव जवान मोहर्रम कमेटी का गठन,सौंपी गई ज़िम्मेदारियां

मन्दसौर। माहे मोहर्रम का चांद दिखने के साथ हज़रत इमाम हुसैन की याद में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शहर के नई आबादी क्षेत्र में नव जवान मोहर्रम कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सादिक शेख को अध्यक्ष पद एवं उपाध्यक्ष के पद पर समीर खान, जावेद शाह, शोएब शाह एवं मोईन फतुल्ला को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सेकेट्री पद पर नदीम खान को नियुक्त किया गया एवं शादाब हुसैन, ताहिर अली, इरशाद अली एवं समीर मंसूरी को सह सचिव का पद सौंपा गया, कोषाध्यक्ष शाहरुख हुसैन को बनाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कमेटी के सदस्य जाकिर हुसैन ने कमेटी के नए सदस्य एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि मोहर्रम का महीना बड़े ही अदब और एहतराम से गुजारना चाहिए,क्योंकि इस महीने में हज़रत मोहम्मद मुस्तफा के नवासे ने बातिल को शिकस्त देकर परचमे हक़ बुलंद किया है। इसके अलावा नव नियुक्त ज़िम्मेदारों को अच्छे से कार्य कर यादें हुसैन मनाने की बात कही

इस दौरान शोएब खान, मुस्तफा दिपलिया,शादाब दिपलिया,आसिफ मंसूरी,फरदीन मेव, परवेज नियारगर, इकरार शाह, आजाद खान, सय्यद कैफ, इमरान मंसूरी, अयान खान, फैजल शेख, अरमान हुसैन, शादाब नियारगर, शाहिद शाह, सादिक नियारगर, अमन मंसूरी, एजाज शाह, रेहान नियारगर, परवेज शाह, फरदीन शाह, फैजान फतुल्ल, फारूक मंसूरी, जावेद शाह (सोनू), जुनैद अहमद एवं अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here