नीमच। शहर के 40 वार्डों में घमासान होने वाला है। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। जनसंपर्क का भी आज आखरी दिन है। इधर वार्ड नंबर 5 से भाजपा प्रत्याशी का जलवा बरकरार है। भाजपा ने इस वार्ड से स्थानीय उम्मीदवार प्रियंका योगेश परखिया को मैदान में उतारा है। रविवार को जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी को भारी जनसमर्थन मिला। इस दौरान वार्ड वासियों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया और विजय श्री का आशीर्वाद भी प्रदान किया। वार्ड भ्रमण में मेहनोत नगर,बिहार बाग,शांति नगर से उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रत्याशी ने कहा कि मेरा मकसद सेवा है। मुझे वार्ड वासियों ने असीम स्नेह और जनसमर्थन दिया। चुनाव जीतने के बाद मेरी वार्ड में मूलभूत सुविधाएं दिलाना.नियमित साफ-सफाई,राशन कार्ड बनवाना,श्रम कार्ड बनवाना,और तमाम शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना मेरी प्रथमिकताएं हैं।