सोमवार शाम को शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से हुड़को कॉलोनी के दो नंबर बगीचे में एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। पेड़़ के नीचे एक मारुति वैन भी दबी है। वहीं राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़़ रहा है। समाजसेवी मुस्तफा राणा ने बताया कि तेज बारिश और हवाओं से हुडको कॉलोनी के दो नंबर बगीचे में पेड़ गिरने से पूरा रास्ता जाम हो गया वहीं एक मारुति वैन भी पेड़ के नीचे दब गई। उन्होंने नगर पालिका में पेड़ हटाने के लिए शिकायत की लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा और रात तक राहगीरों को आवागमन में परेशानियां आती रही।