Home Politics वार्ड नंबर 17 से दमदार निर्दलीय प्रत्याशी बनकर उभरे भूरा कुरैशी,कांग्रेस से दे सकते हैं इस्तीफा

वार्ड नंबर 17 से दमदार निर्दलीय प्रत्याशी बनकर उभरे भूरा कुरैशी,कांग्रेस से दे सकते हैं इस्तीफा

0
वार्ड नंबर 17 से दमदार निर्दलीय प्रत्याशी बनकर उभरे भूरा कुरैशी,कांग्रेस से दे सकते हैं इस्तीफा

नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण को लेकर घमासान जारी है। कांग्रेस से खफा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफों की पेशकश शुरू कर दी है।इधर कांग्रेस बागी उम्मीदवारों को मनाने के प्रयास भी लगातार कर रही है।

नीमच। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट को लेकर खींचतान मची हुई है। कांग्रेस के टिकट बटवारे से नाराज़ कांग्रेसी पार्टी छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इधर मान मनुहार के दौर का आगाज़ शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी से खफा भूरा कुरैशी ने अब निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सूत्रों की माने तो वह जल्द ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं श्री कुरैशी ने कांग्रेस पर वार्ड नंबर 17 से अयोग्य उम्मीदवार अधिकृत करने के आरोप लगाए हैं। सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ कांग्रेसियों के कहने पर भूरा कुरैशी ने नामांकन दाखिल कराया है, लेकिन पार्टी की अंदरूनी गुटबाज़ी के चलते उनको टिकट नहीं दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here