नगर पालिक इलेक्शंस को लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद,बीजेपी में मंथन का दौर शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि वार्ड नंबर 26 पर लंबे वक्त से भाजपा काबिज़ है। ऐसे में कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवारों की सूची ने भाजपा को पुर्नविचार पर मजबूर कर दिया है।
नीमच। नगरीय निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर वेट एंड वॉच की स्थिति बरकरार है। हांलांकि कांग्रेस भाजपा ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है.लेकिन बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की फेहरिस्त पर पुनः मंथन शुरू कर दिया है। नीमच के वार्ड नंबर 26 से कांग्रेस ने प्रकाश ‘गोलू’ मोटवानी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। इधर इस वार्ड से बीजेपी ने मनोहर मोटवानी को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों की माने तो वार्ड क्रमांक 26 से कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी प्रकाश गोलू मोटवानी के सामने आने पर भाजपा अपना प्रत्याशी बदल सकती है। सूत्रों की माने तो बीजेपी में पुनर्विचार का सिलसिला जारी है, वहीं वार्ड नंबर 26 से मनोहर मोटवानी की जगह जीतू तलरेजा को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बीजेपी के टिकट बटवारे से भाजपा से जमीनी कार्यकर्ता काफी नाराज़ हैं। ऐसे में बीजेपी को सूची में दर्ज नामों पर पुनर्विचार करना पड़ रहा है। वहीं विश्वसनीय सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा वार्ड क्रमांक 31 से अपना अधिकृत प्रत्याशी भी बदल सकती है। अब देखना यह है की ऊंट किस करवट बैठता है।