नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बगावत और इस्तीफों की झड़ी दोनो पार्टी से लगना शुरू हो चुकी है। इसी बीच मंदसौर से परिवार संग्राम का मामला सामने आ रहा है। यहां एक वार्ड से बुआ के मुकाबले में भतीजा निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहा है।
मंदसौर।(शादाब हुसैन)। नगर पालिका चुनाव को लेकर लगातार बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। टिकट वितरण से खफा कांग्रेसी और भाजपाई इस्तीफे देने की घोषणा कर रहे हैं। इधर कांग्रेस ने मंदसौर में अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जहां वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस ने रफत पयामी को अपना चेहरा बनाया है। वहीं उनके भतीजे अरशद दानियाल पिता स्व. खुर्शीद अनवर पयामी इसी वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।
पॉलिटिकल एक्सपर्ट का कहना है कि,इस पारिवारिक संग्राम से कांग्रेस को काफी नुकसान पहुंच सकता है। वोट शेयर भी डिवाइड होने की संभावना है। इतना ही नहीं फिलहाल समझाइश का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। परंतु निर्दलीय उम्मीदवार के बैठने की संभावना कम है।