Home Politics वार्ड नंबर 16 से दमदार प्रत्याशी ने किया नामांकन दाख़िल,शिक्षित उम्मीदवार दिला सकता है जीत

वार्ड नंबर 16 से दमदार प्रत्याशी ने किया नामांकन दाख़िल,शिक्षित उम्मीदवार दिला सकता है जीत

0
वार्ड नंबर 16 से दमदार प्रत्याशी ने किया नामांकन दाख़िल,शिक्षित उम्मीदवार दिला सकता है जीत

नगरीय निकाय चुनाव अन क़रीब हैं। नामांकन दाखिले की प्रक्रिया भी आखरी स्टेज पर है। सभी राजनीतिक दल चुनाव में पूरी ताक़त झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं नगर पालिका के वार्ड नंबर 16 से अल्पसंख्यक समाज के दमदार नेता ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कराया है।

नीमच। नामांकन दाखिले का आज आखरी दिन है। वार्ड नंबर 16 पर शहर वासी टिक-टिकी बांधे बैठे हैं। वहीं अल्पसंख्यक समाज के दमदार नेता ने अपना नामांकन दाख़िल करा दिया है। कांग्रेस से पूर्व पार्षद रह चुके हारून रशीद कुरैशी वार्ड नंबर 16 से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। शनिवार को पूर्व पार्षद की पत्नी रुखसाना कुरैशी ने अपना नामांकन दाखिल कराया दिया है। गौरतलब है कि हारून कुरैशी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वह कांग्रेस पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा अल्पसंख्यक समाज में भी उनका वर्चस्व कायम है। अंजुमन कमेटी के पूर्व सदर रहे शिक्षित कर्मठ और सेवाभावी उम्मीदवार श्री कुरैशी को यदि कांग्रेस टिकट देती है, तो वार्ड नंबर 16 से आ रहे रुझानों के मुताबिक़ इनकी जीत निश्चित है। लेकिन कांग्रेस ने अभी अपने अधिकृत उम्मीदवारों का पिटारा नहीं खोला है। कांग्रेस की अधिकृत सूची का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। हालांकि देखना यह है कि कांग्रेस किसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here